छत्तीसगढ़राजनीति

Brihaspat Singh का ‘बगावती बम’.. नोटिस के जवाब में पार्टी के नेताओं पर उठाये सवाल, बता दिया ‘हार का जिम्मेदार’..

पूर्व में उन्होंने चर्चा में दोनों नेताओं पर ही कांग्रेस के हार का ठीकरा फोड़ा था जिसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन

रायपुर: (Brihaspat Singh) कांग्रेस पार्टी ने भले ही अपने नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी और बड़े नेताओ के पर टीका-टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी हो लेकिन इस नसीहत का पूर्व विधायक और सरगुजा के नेता बृहस्पत सिंह पर असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह लगातार प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर हमलावर है। पूर्व में उन्होंने अपने बयान में दोनों नेताओं पर ही कांग्रेस के हार का ठीकरा फोड़ा था जिसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।

वही अब इस नोटिस के जवाब में उन्होंने एक बार फिर से कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव पर प्रहार किया है। उन्होंने (Brihaspat Singh) दोनों नेताओ को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि टीएस सिंहदेव का इस्तीफा देना और फिर चार पन्नों का पत्र जारी करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। इस दौरान सिंहदेव लगातार सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। लेकिन इन चीजों की जानकारी कुमारी शैलजा ने हाईकमान को नहीं दी। इन्ही वजहों से पार्टी की प्रदेश में हार हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button