असम मुख्यमंत्री Himanta Sharma का राहुल गांधी को लेकर बयान..‘जहां से गुजरते हैं वहां कांग्रेस ख़त्म हो जाती है
असम: (Himanta Sharma) पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस नेता राहुल जिस जगह से होकर गुजरते हैं वहां से कांग्रेस खत्म होती जाती है, वे जहाँ भी पांव रखते हैं वो जगह भाजपा के लिए बढ़िया हो जाता हैं। राहुल गांधी में लीडरशिप नहीं हैं, वह एक अभिमानी नेता हैं l
Himanta Sharma गौरतलब हैं कि असम से इस यात्रा के गुजरने के दौरान कांग्रेस और हिमन्त सरकार आमने-सामने आ गई थी। हिमन्त ने यात्रा को शहरों से हयोकर गुजरने की अनुमति नहीं दी थी जबकि कांग्रेस अपने तयशुदा मार्ग अपर चलने पर अड़ी थी। कांग्रेस ने असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा पर राहुल गांधी पर हमला करने का भी आरोप लगाया था। इस तरह असम में इस यात्रा के रहते हुए हर दिन नया बवाल सामने आता था l
हिमन्त बिश्व शर्मा ने विपक्षी गठबंधन इण्डिया पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का विसर्जन अब तय है। इस गठबंधन का कोई वैचारिक आधार नहीं था। इन लोगों का एक ही उद्देश्य था, आदरणीय मोदी जी को हराना। इनकी नकारात्मक राजनीति के बावजूद, माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी आज एक विश्व नेता बन गये हैं l