MP BJP Manifesto : प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का वादा, एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण का ऐलान
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे साथ ही ₹20 लाख करोड़ के निवेश (FDI) आकर्षित करेंगे।
(MP BJP Manifesto) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 साल के लिए क्रियान्वित करते हुए रियायती दरों पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी देने का संकल्प भाजपा ने लिया है। इस संकल्प में मोदी की किसी को भूखा नहीं सोने देने की गारंटी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023’ रखा गया है। संकल्प पत्र के नाम से ही संदेश साफ है कि मोदीमय नेतृत्व में भाजपामय मध्य प्रदेश के रास्ते पर भाजपा चुनाव के दंगल में उतरेगी और कांग्रेस को चित करेगी। यह मात्र संकल्प पत्र नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के लिए मोदी की गारंटी है क्योंकि एमपी के मन में मोदी है।
मध्य प्रदेश में 20 साल के भाजपा के शासन और केंद्र में मोदी सरकार के आने के 9 साल के अवसर पर आने वाले भाजपा के इस संकल्प पत्र की पृष्ठभूमि प्रदेश के गतिमान विकास की झलक भी है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले 5 साल के लिए क्रियान्वित करते हुए रियायती दरों पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी देने का संकल्प भाजपा ने लिया है। इस संकल्प में मोदी की किसी को भूखा नहीं सोने देने की गारंटी है।
MP BJP Manifesto 2023, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था एवं औद्योगिक विकास के लिए भाजपा ने 4 बिंदुओं को किया हाइलाइट
1. प्रदेश को देश की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में लाएंगे। मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अगले 7 वर्ष में ₹45 लाख करोड़ की बनाएंगे।
2. प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे साथ ही ₹20 लाख करोड़ के निवेश (FDI) आकर्षित करेंगे।
3. एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण से 4.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर।
4. 10 नए एमएसएमई क्लस्टर के साथ ₹5,000 करोड़ के निवेश के साथ प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों को न्यूनतम दर पर ऋण प्रदान करेंगे।