छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है INDIA Allaince का फॉर्मूला, यहां कांग्रेस-आप नहीं करेंगी सीटों का बंटवारा

विज्ञापन

रायपुर: (INDIA Allaince) कांग्रेस और आप के बीच इंडिया गठबंधन का फार्मूला छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से यहां कांग्रेस आप के साथ सीटों का बंटवारा नहीं करेगी l

INDIA Allaince हाल ही में आप के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य बड़े नेताओं ने कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहले ही तय कर चुकी है कि लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा नहीं किया जाएगा। आप के पदाधिकारियों का इस्तीफा उनका भीतरी मामला हो सकता है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व नहीं है l

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और आप दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टियों ने अलग-अलग समितियों का गठन भी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इंडिया गठबंधन का फार्मूला प्रदेश में संभवत: लागू नहीं होगा। प्रदेश की 11 सीटों पर कांग्रेस की चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button