रायपुर: (Vishnu Dev Sai) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में की अवकाश की घोषणा की है। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बाद कई राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय की घोषणा के बाद अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का सभी को मौका मिलेगा। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी साझा की है l
मुख्यमंत्री Vishnu Dev Sai विष्णु देव साय ने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से काफी का गहरा नाता है। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। अपने वनवास काल के दौरान उन्होंने दस वार्स छत्तीसगढ़ के जंगलों में ही व्यतीत किए। उन्होंने कहा कि प्रभ श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं। 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश इसलिए दिया गया है ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें। राज्य में विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे l