Uncategory
Trending

बचेली:- अखंड सौभाग्य के लिए आज सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत।

विज्ञापन

निर्जला उपवास कर श्री दुर्गा मंदिर परिसर में वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु सहित संतान प्राप्ति की कामना की।

बचेली :- लोहनगरी में श्री दुर्गा मंदिर परिसर में आज सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री का व्रत रखा गया साथ ही वट वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर धागा बांधकर अपने पति की लंबी आयु एवं संतान प्राप्ति की कामना की गई,बतादे की इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है की सावित्री ने इसी व्रत के प्रभाव से अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए थे,अखंड सौभाग्य के लिए देश भर में आज विवाहित महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखती है। इस व्रत को करने पति की उम्र लंबी होती है और उनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर के निर्जला उपवास रखती हैं और विधि विधान के साथ वट यानी बरगद पेड़ की पूजा करती हैं। आज के दिन बरगद पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं कि यमराज ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को वट वृक्ष के नीचे ही लौटाया था और उन्हें 100 पुत्रों का वरदान दिया था। कहते हैं उसी समय से वट सावित्री व्रत और वट वृक्ष की पूजा की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि आज के दिन बरगद पेड़ की पूजा करने से यमराज देवता के साथ त्रिदेवों की भी कृपा प्राप्त होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button